लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट मिलने से खुश नहीं हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जानिए - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 24, 2019

लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट मिलने से खुश नहीं हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जानिए

लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट मिलने से खुश नहीं हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जानिए

Former Chief Minister Digvijay Singh is not happy with the Bhopal seat in Lok Sabha elections
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर शनिवार को ऐलान कर दिया है| कि भोपाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे इस ऐलान से पहले दोपहर में ही पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया था कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था| कि वो राजगढ़ से लड़ना चाहेंगे लेकिन साथ ही ये भी जोड़ दिया कि पार्टी जैसा निर्देश देगी वो उसका पालन करेंगे दिग्विजय 2 दफे राजगढ़ से सांसद रह चुके हैं|
भोपाल सीट 1989 के बाद 8 चुनाव मगर कांग्रेस को जीत नसीब नहीं सबसे कठिन राह पर दिग्विजय सिंह लेकिन क्या इस फैसले से दिग्विजय खुश हैं|
सीएम कमलनाथ से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सवाल आपको उनसे पूछना चाहिये मैं इस फैसले से खुश हूं| दिग्विजय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दो दफे मुख्यमंत्री रहे चुके हैं आप राजगढ़ से लड़ें तो ये बात आपपर जंचती नहीं है| मैंने उनसे अनुरोध किया था कि आप भोपाल जबलपुर या इंदौर से लड़ें उन्होंने कहा मैं इसपर सोचता हूं फिर उन्होंने मुझसे कहा आप ही फैसला कर लें तो मैंने फैसला कर लिया कि वो भोपाल से लड़ेंगे इस मामले में दिग्विजय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैसे तो मैं 2020 तक राज्यसभा का सदस्य हूं| लेकिन फिर भी यदि पार्टी चाहती है कि मैं लोकसभा में जाऊं तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ है जहां से मैं वोटर भी हूं लेकिन उसके बावजूद भी मैंने मेरे पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस यानी कमलनाथजी से कहा है|कि जहां पार्टी लड़ाना चाहेगी मैं वहां से लड़ लूंगा बता दें कि पिछले हफ्ते कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को राज्य की सबसे कठिन सीट से चुनाव लड़ना चाहिये| 

No comments:

Post a Comment

Pages