शियोमी कंपनी दे रही है, इन स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 24, 2019

शियोमी कंपनी दे रही है, इन स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट

शियोमी कंपनी दे रही है, इन स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट.

(shiomy company is offering up to 4,000 discounts on these smartphones)
शियोमी ने हाल ही में Redmi Note 7 और Note 7 Pro लॉन्च किया है. लॉन्च के बाद ही कंपनी अपने पिछले फोन को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है. शियोमी के ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 6 Pro को 4,000 रुपये की छूट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है. शियोमी के पापुलर फोन रेडमी नोट 6 प्रो(4GB+64GB) को सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं इसके 6GB+64GB को सिर्फ 15,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया जा रहा है.

Redmi Note 6 Pro फीचर्स:-
इस फोन में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.18 इंच का डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है. यह स्मार्टफोन 4GB RAM+64GB और 6GB RAM+64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. इसके स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है. इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सेल का है. वहीं, सेल्फी के लिए Redmi Note 6 Pro में 20 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सेल के कैमरे दिए गए हैं.

No comments:

Post a Comment

Pages