हेमा मालिनी की पिछले 5 साल में बढ़ी इतने करोड़ की संपत्ति
(hema malini's assets increased in the last 5 years)हेमा मालिनी ने मथुरा से अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. हेमा मालिनी ने नॉमिनेशन फाइल करने की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. हेमा मालिनी ने साल 2014 में राजनीति में कदम रखा था. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी अरबपति हैं, हेमा मालिनी के अरबपति का पता दाखिल नामांकन पत्र से पता चला है. पर्चा भरने से पहले हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में नॉमिनेशन का परचा भरा.
हेमा मालिनी 1 अरब 1 करोड़ 95 लाख नकदी, गहने, फिक्स डिपॉजिट, शेयर्स और कोठी-बंगला की मालकिन हैं.
हेमा मालिनी के नामांकन के मुताबिक बीते पांच सालों में उनकी संपत्ति में 34 करोड़ 46 लाख रुपये का इजाफा हुआ है. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने बीते पांच सालों में इनकम टैक्स डिपार्टर्मेंट में दाखिल किए गए इनकम रिटर्न के अनुसार 10-10 करोड़ रुपये कमाए हैं. हेमा मालिनी ने 2013-14 में जहां 15 लाख 93 हजार रुपए कमाए वहीं साल 2017-18 में 1 करोड़ 19 लाख रुपये की घोषणा की है.2014-15 में उन्होंने 3 करोड़ 12 लाख रुपये, 2015-16 में 1 करोड़ 9 लाख रुपये और 2016-17 में 4 करोड़ 30 लाख रुपये कमाए. इस तरह पांच साल के कार्यकाल के दौरान हेमामालिनी की कुल आय 9 करोड़ 87 लाख 55 हजार रुपये रही और धर्मेंद्र की 9 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपये रही.हेमा मालिनी 1 अरब 1 करोड़ 95 लाख नकदी, गहने, फिक्स डिपॉजिट, शेयर्स और कोठी-बंगला की मालकिन हैं.

No comments:
Post a Comment