शत्रुघ्न सिन्हा ने की राहुल गांधी से मुलाकात, बोले सिचुएशन में बदलाव हुआ लेकिन लोकेशन वही है
(shatrughan sinha met rahul gandhi, said changes in speech criticism but the location is same)महागठबंधन में जारी हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे. इस दौरान शत्रुघ्न से पूछा गया कि आप पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने ने कहा कि सिचुएशन में बदलाव हुआ है, लेकिन लोकेशन वही है. उन्होंने ज्वाइनिंग के सवाल पर कहा कि तारीख में कुछ बदलाव संभव है. RJD में चल रहे घमासान के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब सब ठीक चल रहा है. मैं फिलहाल राहुल गांधी से मिलने के बाद वापस आकर बात करूंगा.
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भी तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो सकी है कि शत्रुघ्न सिन्हा की आज कांग्रेस में एंट्री होगी या नहीं.
उन्होंने कहा कि मेरी नियत में परिवर्तन नहीं है और सब कुछ ठीक है. शत्रु ने ये भी भरोसा दिलाया कि राजद में सब पहले जैसा ठीक हो गया है.

No comments:
Post a Comment