लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों मे विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी नेता के विचार
samajwadi party leader's views on controversy in lok sabha election candidatesलोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है| इस बीच उम्मीदवारों को विवादित अजीब बयान सुनने को मिल रहे हैं| नया बयान उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा का आया है| जिन्होंने प्रचार के दौरान कहा कि उनसे बड़ी गुंडी कोई नहीं है| जनसभा को संबोधित करते हुए संघमित्रा ने कहा अपना आशीर्वाद मुझे दें अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है या किसी ने आपके सम्मान स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा बन जाएगी संघमित्रा यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं|
संघमित्रा के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के संभल से नेता फिरोज खान ने कहा कि कोई गुंडी बने या ठुमके लगाए ये उनका पेशा है|
अब चुनावी माहौल शुरू होने के बाद रामपुर की शामें तो बहुत रंगीन हो जाएंगी रामपुर के लोग बहुत अच्छे हैं सुलझे हुए हैं रामपुर में आजमगढ़ में अच्छा काम किया है तो वोट वो समाजवादी पार्टी को ही देंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा रामपुर के लोग मजे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे मुझे अपने इलाके का ध्यान रखना होगा जीत तो यहां भी और वहां भी समाजवादी पार्टी की ही होगी|

No comments:
Post a Comment