ये हैं देश के टॉप 5 सबसे कम कीमत के स्कूटर.
(these are the top 5 lowest priced scooters in the country)भारतीय बाजार में स्कूटरों का बोलबाला शुरू से ही रहा है। एक दौर था जब देश की सड़क पर बजाज के गियर वाले स्कूटर जैसे चेतक, प्रिया आदि का राज था। लेकिन आज के समय में तकनीक बढ़ी और अब सड़क पद ऑटोमेटिक स्कूटरों ने कब्जा कर लिया है|
यदि आप भी नई स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो हम यहां पर के रेंज को लेकर आए हैं। जहां ये स्कूटर माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में दमदार हैं वहीं इनके दाम काफी कम है|
TVS Scooty Pep Plus:- टीवीएस मोटर्स ने जब भारतीय बाजार में अपनी ‘Scooty’ को पेश किया था उस वक्त ये स्कूटर अपने नाम के चलते काफी मशहूर हुआ था। कंपनी ने इसमें 87.8 CC सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। ये देश की सबसे कम कीमत की स्कूटर है। इसकी कीमत महज 42,397 रुपये है।
Honda Cliq:- जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा स्कूटरों के मामले में सबसे आगे है। होंडा की एक्टिवा आज देश में स्कूटर की पर्याय बन चुकी है। लेकिन उसकी कीमत काफी ज्यादा है। होंडा ‘Cliq’ में कंपनी ने डियो का डिजाइन दिया है। इसकी कीमत महज 44,903 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Hero Pleasure:- देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने महिलाओं को ध्यान में रखकर अपने इस स्कूटर को लांच किया था। इस स्कूटर में कंपनी ने 102 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। इसमें कंपनी ने सीट के अंदर और फ्रंट दोनों जगह पर स्टोरेज स्पेश दिया है। इसके अलावा इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, साइड स्टैंड अलर्ट और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स दिए है। इस स्कूटर की कीमत महज 45,100 है।
Hero Duet:- हीरो की एक और स्कूटर डुएट भी हमारी इस फेहरिस्त में शामिल है। कंपनी ने इस स्कूटर में 110 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। ड्राइविंग से लेकर परफॉर्मेंस तक हर मामले में ये स्कूटर काफी बेहतर है। इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 47,250 है।

No comments:
Post a Comment