आईपीएल ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर बोल रहा है
ipl australian opener david warner's bat is frankly speakingडेविड वॉर्नर ने मौजूदा आईपीएल की अपनी दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस की पारियां खेल कर अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है| विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी उनसे पीछे चल रहे हैं| गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद एक साल का प्रतिबंध झेलकर लौटे उन्होंने मौजूदा आईपीएल की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस की पारियां खेल कर अपना रिकॉर्ड ओर मजबूत कर लिया है|
विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी उनसे पीछे चल रहे हैं शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स पर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली|
जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर उन्होंने हैदराबाद को 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए शानदार शुरुआत दी 32 साल के डेविड वॉर्नर ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बैन के बाद वापसी करते हुए 85 (53 गेंदों में) रनों की खूबसूरत पारी खेली थी| हालांकि उस मैच में कोलकाता की टीम ने 182 रनों का लक्ष्य हासिल कर वॉर्नर की मेहनत पर पानी फेर दिया था| इस आईपीएल में वॉर्नर अब तक कुल 154 रन बनाकर सबसे आगे हैं|
आईपील में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर
आईपील में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर
41- डेविड वॉर्नर (116 पारियां)
38- विराट कोहली (157 पारियां)
36- गौतम गंभीर (152 पारियां)
36- सुरेश रैना (174 पारियां)
35- रोहित शर्मा (170 पारियां)

No comments:
Post a Comment