पंजाब के खरड़ में एक शख्स ने स्वास्थ्य अधिकारी नेहा शौरी की गोली मारकर की हत्या
a man shot dead by health officer neha shourie in kharad, punjabस्वास्थ्य अधिकारी नेहा शौरी की शुक्रवार को उनके ऑफिस में गुसकर एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी| आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| पुलिस ने कहा कि अधिकारी नेहा शौरी खरड़ में दवा और खाद्य रासायनिक प्रयोगशाला में तैनात थी और वह मोहाली और रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी|
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरिंडा के रहने वाले आरोपी बलविंदर सिंह ने अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर घुसकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा को तीन गोलियां मारीं|पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है| और जांच शुरू की गई है| शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वहां से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं| इसके बाद नेहा ने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था| हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है|

No comments:
Post a Comment