फिल्म हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग अप्रैल में शुरू
shooting of hindi medium 2 movie starts in aprilएजुकेशन पर बनी सटायर फिल्म हिंदी मीडियम 2 फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी मगर करीना मई एंड में फिल्म के लंदन शेड्यूल की शूटिंग का हिस्सा होंगी| करीना कपूर खान इरफान खान के अपोजिट नजर आएंगी| फिल्म में वे ऐसा किरदार प्ले करने जा रही हैं जो उन्होंने अपने 19 साल के करियर में कभी नहीं प्ले किया| बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवुड सफर काफी शानदार रहा है| पिछले 2 दशकों से वे अलग-अलग किस्म के रोल कर चुकी हैं| करीना उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी तनाव में काम नहीं करतीं और अपनी शर्तों पर फिल्में करती हैं|
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी मीडियम 2 में करीना पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी वे इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं|करीना पिछले कुछ समय से वे अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं साल 2018 में वीरे दि वेडिंग में फेमिनिस्ट के रोल में दिखीं थीं हिंदी मीडियम 2 एक और वजह से अहम है क्योंकि इस फिल्म में इरफान खान बिमारी से उबरने के बाद कमबैक कर रहे हैं| फिल्म के टायटल को लेकर भी खबरें सामने आ रही है| फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम इंग्लिश मीडियम रखा गया है| फिल्म की कहानी इरफान खान की बेटी पर आधारित है जो पढ़ने के लिए इंग्लैंड जाती है|फिल्म का निर्माण दिनेश विजान करेंगे जबकी इसका निर्देशन होमी अदाजानिया करेंगे

No comments:
Post a Comment