जानिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री
know the chemistry of sarah ali khan and kartik aryan
कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 8 साल हो चुके हैं 2011 में प्यार का पंचनामा से उन्होंने डेब्यू किया था| जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और प्यार का पंचनामा 2 सोनू के टीटू की स्वीटी और लुक्का छुप्पी जैसी सुपरहिट फिल्म दी सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बहुत फीमेल फैन्स हैं जो उनके लुक्स को काफी पसंद करती हैं| सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने भी कॉफी विद करण में कहा था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं| जिसके बाद कार्तिक आर्यन चर्चा में आ गए थे| सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपन आगामी फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं इसी बीच कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें कार्तिक फैन के साथ सोनू के टीटू की स्वीटी का सॉन्ग तेरा यार हूं मैं गाते दिख रहे हैं|
दिल्ली में कार्तिक और सारा पहुंचे जहां कार्तिक आर्यन ने फैन के साथ गिटार पर तेरा यार हूं मैं गाना गाया जिसको सुनकर लोग झूम उठे थे दोनों स्टार्स को देखकर फैन्स सीटियां बजाने लगे|
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| सारा अली खान इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है|लव आज कल के पहले पार्ट में सारा अली खान के पापा सैफ अली खान दीपिका पादुकोण और जिसेल मोंटेरो थे और फिल्म जबरदस्त हिट रही थी| लेकिन इस बार सारा अली खान को इम्तियाज अली के साथ काम करने का मौका मिला है| सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री इसके बाद एकदम से हंगामा मच गया था| एक फंक्शन में तो रणवीर सिंह ने कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान की मुलाकात भी करवा दी थी| लेकिन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां लूटी थीं शायद इसी वजह से इम्तियाज ने अपनी फिल्म में इस जोड़ी को कास्ट भी कर लिया|
No comments:
Post a Comment