भारतीय सेना पाकिस्तान को देगी मुंहतोड़ जवाब
indian army will give a reply to pakistanपाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की जंग की स्थिति में भारत का देसी बोफोर्स दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब दे सकता है| भारतीय सेना में आज 26 मार्च औपचारिक तौर से 4 देसी बोफोर्स को शामिल किया जा रहा है इसका असल नाम धनुष हॉविट्जर है| धनुष हॉविट्जर का निर्माण बोफोर्स की तर्ज पर किया गया है| बता दें कि बोफोर्स को 1980 के दशक में भारतीय सेना में शामिल किया गया था|
ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर में एक कार्यक्रम में धनुष को सेना में शामिल किया जाएगा आर्मी ने ऐसे हथियार तैयार करने का ऑर्डर दिया है|यह दुश्मनों की किसी भी तोप का मुकाबला करने में सक्षम है| भारत ने 2015 में इसका निर्माण शुरू कर दिया था इस स्वदेशी तोप धनुष को बोफोर्स से भी बेहतर माना जाता है| स्वदेशी तोप धनुष का कैलिबर 155 mm है| जबकि इसकी रेंज 40 किलोमीटर है यह भारत में बनाई गई पहली लंबी रेंज की तोप है|यह दिन और रात दोनों वक्त फायर करने में सक्षम है| इस तोप की पहाड़ी इलाकों में आसानी से तैनाती की जा सकती है| इस तोप का परीक्षण कई तरह की कठिन परिस्थितियों में किया जा चुका है|

No comments:
Post a Comment