विजय माल्या बोले बैंक मेरे से पैसा ले कर नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचा लें - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, March 26, 2019

विजय माल्या बोले बैंक मेरे से पैसा ले कर नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचा लें

विजय माल्या बोले बैंक मेरे से पैसा ले कर नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचा लें.

(vijay mallya said bank, save me from cash, save jet airways struggling with cash crisis)
विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से बोला है की उनका पैसा ले लें और नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचा लें। गौरतलब है कि बीते दिन जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। एएनआई में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा, "मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि मैंने सरकारी बैंकों एवं अन्य को भुगतान करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के समक्ष अपनी लिक्विड परिसंपत्तियों को रख दिया है। बैंक मेरा पैसा क्यों नहीं ले लेते हैं। अगर कुछ नहीं होगा तो कम से कम इससे जेट एयरवेज को बचाने में मदद तो मिल ही सकती है| एक बिलियन डॉलर से अधिक के कर्ज में डूबी जेट पर पर बैंकों, सप्लायर्स की देनदारी और पायलट और पट्टे का भुगतान बकाया है। इनमें से अधिकांश ने कंपनी के साथ लीज को समाप्त करना भी शुरू कर दिया है। एसबीआई की अगुवाई में सरकारी बैंकों का समूह कंपनी को दीवालिया प्रक्रिया में भेजे बिना इसे संकट से निकालने के लिए काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages