महिंद्रा Thar ने लॉन्च किया अपना स्पेशल एडिशन, जानिए क्या है खास - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 24, 2019

महिंद्रा Thar ने लॉन्च किया अपना स्पेशल एडिशन, जानिए क्या है खास

महिंद्रा Thar ने लॉन्च किया अपना स्पेशल एडिशन, जानिए क्या है खास.

(Mahindra Thar Launches Your Special Edition, Know What is Special)

भारत की सबसे ताकतवर महिंद्रा Thar ऑफ रोड कारों में से एक है. ये महिंद्रा की पहली कार है जिसे BS IV CRDe इंजन मिला था और ये AC के साथ तीन वेरिएंट्स- DI 4×2, DI 4×4 और CRDe 4×4 में ऑफर होती है. Thar की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं है बल्कि विश्व भर में है.
हाल ही में महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका में Thar के एक नए स्पेशल एडिशन- Adventure Series 4×4 को लॉन्च किया है. ये वही थार है जो भारत में सेल के लिए उपलब्ध है, हालांकि नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें कई ऑफ-रोड एक्सेसरीज दिए गए हैं.
नई महिंद्रा थार एडवेंचर सीरीज 4×4 के साथ जो अपडेट्स ऑफर किए जा रहें है उनकी बात करें तो इसमें Bundu गियर का ऑफ-रोड बंपर, एक स्टील कैनोपी और स्नोर्कल के साथ नए ऑफ-रोड अलॉय शामिल हैं.
महिंद्रा थार एडवेंचर सीरीज 4×4 के फ्रंट बंपर में एक टॉप बार भी दिया गया है, जो ग्रिल में एक्सट्रा प्रोटेक्शन देगा. साथ ही इसमें कलर्ड रिकवरी पॉइंट्स, बिल्ट-इन LED लाइट्स और हाई-लिफ्ट जैक माउंटिंग पॉइंट्स भी दिए गए हैं.
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Thar में 2.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजन 107 PS का पावर और 247 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यहां 3 कलर ऑप्शन- रॉकी बीज, रेडे रेज, DSAT सिल्वर मौजूद है. इसकी शुरुआती कीमत R293,999 (लगभग 14 लाख रुपये) है.

No comments:

Post a Comment

Pages