पाकिस्तान ने एक बार फिर करा सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद
Pakistan again make siegefire violation, a young martyr
पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की. इस दौरान सेना का एक जवान जख्मी हो गया. घायल होने के बाद से ही उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आज उसने अंतिम सांस ली. पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया|
इससे पहले 21 मार्च को होली के दिन राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी. इस दौरान एक भारतीय सैनिक यश पाल शहीद हो गए थे|
14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना ने 100 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है|

No comments:
Post a Comment