पाकिस्तान में कराई गई दो नाबालिग हिंदू लड़कियों की शादी, सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट - Find Any Thing

RECENT

Sunday, March 24, 2019

पाकिस्तान में कराई गई दो नाबालिग हिंदू लड़कियों की शादी, सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

पाकिस्तान में कराई गई दो नाबालिग हिंदू लड़कियों की शादी, सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

Two minor Hindu girls married in Pakistan, Sushma Swaraj sought report


पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिन्दू बहनों का धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया है. दोनों नाबालिग का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर शादी करवाया गया. इसे लेकर सिंध प्रांत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया|
पीटीआई की ख़बर के मुताबिक, होली की पूर्वसंध्या पर 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का एक समूह ने घोटी जिले स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मौलवी दोनों लड़कियों का निकाह कराते दिख रहे हैं. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें लड़कियां इस्लाम अपनाने का दावा करते हुए कह रही है कि उनके साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है|

पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय ने घटना के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को देश के अल्पसंख्यकों से किए गए वादे की याद दिलाई|

No comments:

Post a Comment

Pages