बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने दिखाया फैशन का जलवा
Bollywood actress Katrina Kaif showed up in fashion
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ सिल्वर कलर का टेल गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर वॉक करने पहुंची उनका यह डैजलिंग लुक सभी का अटेंशन ले रहा था| उन्होंने अपने इस लुक की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की है|
कटरीना को इस अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब के लिए नॉमिनेट किया गया था फिल्म जीरो में कटरीना ने बबिता कुमारी नाम की एक सुपरस्टार का रोल प्ले किया था|
जो कि प्यार में धोखा खा चुकी है और उसकी मुलाकात बऊआ सिंह यानि शाहरुख खान से हो जाती है|
फिल्म में उनके काम के बारे में माना जा रहा था कि यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम है| हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी|अपकमिंग रिलीज की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं| फिल्म में जैकी श्रॉफ दिशा पाटनी तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार नजर आएंगे यह फिल्म एक साउथ कोरियन फिल्म एन ओड टु माय फादर पर आधारित है| फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान अनिल अग्निहोत्री भूषण कुमार अलवीरा खान और कृष्ण कुमार के हाथ में है यह फिल्म इसी साल 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है|

No comments:
Post a Comment