मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया
supreme court issues notice to mulayam singh yadav against his son akhilesh yadav12 साल पुराना मामला 6 साल पहले जांच पूरी हुई लेकिन सीबीआई ने रिपोर्ट पेश नहीं की राजनीतिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने लगाई याचिका अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के 12 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
आय से अधिक संपत्ति सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मुलायम अखिलेश के खिलाफ जांच की रिपोर्ट मांगी चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सीबीआई से केस की जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। मुलायम के वकील की दलील खारिज चीफ जस्टिस ने कहा कि 2007 में सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि पहली नजर में केस बनता है| इसलिए नियमित केस दर्ज कर जांच होनी चाहिए। अब अदालत जानना चाहती है| कि इस केस में क्या हुआ। केस दर्ज हुआ या नहीं। वहीं मुलायम के वकील ने चुनाव के वक्त ऐसी याचिका का विरोध किया और कहा कि कल सब अखबारों में यह खबर होगी।इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि वक्त से कुछ फर्क नहीं पड़ता क्या हुआ हमें जानना है।

No comments:
Post a Comment