ईपीएफओ आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी में 9 लाख लोगों को मिला रोजगार - Find Any Thing

RECENT

Monday, March 25, 2019

ईपीएफओ आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी में 9 लाख लोगों को मिला रोजगार

ईपीएफओ आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी में 9 लाख लोगों को मिला रोजगार

9 lakh people got employment in january this year according to epfo data
संगठित क्षेत्र में शुद्ध रूप से जनवरी महीने में कुल 8.96 लाख लोगों को रोजगार मिला है| यह 17 महीने का उच्च स्तर है| वहीं कुल 17 महीनों में करीब 76 लाख लोगों को रोजगार मिला है ईपीएफओ के कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या और उन्हें दिये जाने वाले वेतन के आंकड़े से यह जानकारी मिली है| ईपीएफओ आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी के दौरान 2.44 लाख रोजगार 22 से 25 साल के आयु वर्ग में सृजित हुए| उसके बाद 18 से 21 साल के आयु वर्ग में 2.24 लाख रोजगार सृजित हुए| जनवरी में जो नये रोजगार सृजित हुए वह एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 131 फीसदी अधिक हैं| पिछले साल इसी महीने में ईपीएफओ अंशधारकों की संख्या 3.87 लाख बढ़ी थी| आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सितंबर 2017 से जनवरी 2019 के दौरान करीब 76.48 लाख नये अंशधारक जुड़े यह बताता है कि पिछले 17 महीनों में संगठित क्षेत्र में कई रोजगार सृजित हुए हालांकि ईपीएफओ ने यह भी कहा कि आंकड़े अस्थायी हैं| 

ईपीएफओ के मुताबिक जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या जनवरी 2019 में 8,96,516 रही जो सितंबर 2017 के बाद सर्वाधिक है इस बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दिसंबर 2018 के आंकड़ों को संशोधित किया है|
आंकड़े के अनुसार पिछले साल दिसंबर में 7.03 लाख रोजगार सृजित हुए जबकि पूर्व में इसके 7.16 लाख रोजगार सृजित होने की बात कही गयी थी| ईपीएफओ ने सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2018 की अवधि के दौरान बढ़े हुए आधार पर रोजगार के आंकड़े को भी संशोधित किया है| संशोधित आंकड़े के अनुसार इस दौरान 67.52 लाख रोजगार सृजित हुए जबकि पूर्व में इसके 72.32 लाख रहने का अनुमान जताया गया था| बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से यह आंकड़े जारी कर रहा है|

No comments:

Post a Comment

Pages