के एल राहुल की असल परीक्षा होगी इंडियन प्रीमियर लीग में, वर्ल्ड कप के बारे में ना सोचें.
(the real test of l. rahul's in the indian premier league, do not think about the world cup)के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में हुई टी-20 सीरीज में फॉर्म में नजर आए, लेकिन उनकी असल परीक्षा तो इंडियन प्रीमियर लीग में होगी. इसी के आधार पर के एल राहुल का वर्ल्ड कप में खेलना या बाहर होना निशिचित होगा.
राहुल आईपीएल में पंजाब की टीम से खेलेंगे और सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी होंगी कि उन्हें विश्व कप का टिकट मिल पाता है या नहीं. हेसन ने कहा, 'कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कठिन दौर से नहीं गुजरता और मेरे विचार में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप उस दौर को कैसे लेते हैं। मैं समझता हूं कि राहुल ने शानदार काम किया है और वह ट्रेनिंग में भी अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने मैदान के बाहर भी युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन काम किया है. हेसन ने कहा, "अगर आप अपनी टीम के लिए मैच जीतने का प्रयास करते हैं तो अच्छी चीजें होंगी. अगर आप आज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तो अच्छा ही होगा.
पंजाब की टीम इस सीजन आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में सोमवार को राजस्थान से भिड़ेगी. रात 8 बजे ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा.

No comments:
Post a Comment