लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है - Find Any Thing

RECENT

Monday, March 25, 2019

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है|

today is the last day for nomination for the first phase of lok sabha elections
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है| केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर कांग्रेस नेता राजबब्बर फतेहपुर सीकरी जनरल वीके सिंह गाजियाबाद हेमा मालिनी मथुरा चिराग पासवान जमुई फारूख अब्दुल्ला श्रीनगर नसीमुद्दीन सिद्दीकी बिजनौर जीतन राम मांझी अशोक चव्हाण समेत कई बड़े चेहरे पर्चा दाखिल करेंगे| पहले चरण के तहत आंध्र प्रदेश की सभी 25, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 7, असम और उत्तराखंड की 5-5, बिहार और ओडिशा की 4-4, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 2-2 तथा छत्तीसगढ़,मिजोरम, सिक्कम, त्रिपुरा, मणिपुर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख की एक-एक लोकसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं|
लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव सात चरणों में संपन्न होना है पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर होना है|
इन संसदीय क्षेत्रों में कई जगह सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और विपक्ष ने आखिरी समय में अपने उम्मीदवारों को भी बदला है|इसमें यूपी के सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गजियाबाद, और गौतमबुद्ध नगर भी शामिल हैं यहां कुल 23 उम्मींदवारो ने ही अपना नामांकन कराया है| मुजफ्फरनगर से दो और गजियाबाद से पांच लोगों ने अपना नामांकन कराया है| गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के डा. महेश शर्मा बसपा के सतवीर नागर कांग्रेस के अरविन्द सिंह तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन किया है| बिजनौर से जनसत्तादल के मोनू तो बागपत से सलीम ने नामांकन किया है| उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी भी शामिल होंगे|

No comments:

Post a Comment

Pages