अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की जबरजस्त कमाई जारी, जानिए कितने करोड़ कमाए.
(akshay kumar's film kesari continues to earn enormous earnings, know how many millions earned)अक्षय कुमार की फिल्म केसरी' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छाई कि आते ही एक एक करके सारे रिकॉर्ड तोड़ डाला. अक्षय की 'केसरी' साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की 'गली बॉय' को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा है.
केसरी ने पहले दिन 21 करोड़ की धाकड़ कमाई की है. वहीं दूसरे दिन 17 करोड़ की कमाई कर डाली है और अब तीसरे दिन इस फिल्म ने 18.75 करोड़ कमा लिए हैं. कुल मिलाकर 'केसरी' की तीन दिनों की कमाई 56.56 करोड़ हो चुकी है.
फिल्म इतनी तेजी से कमाई कर रही है कि मालूम होता है कुछ दिनों में ही 100 करोड़ पार कर जाएगी. वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' अपने पहले वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को और ज्यादा कमाई करेगी. 21 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन के साथ 'केसरी' अक्षय की भी दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है. बता दें कि ये फिल्म देशभर में 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई. कुल मिलाकर 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म काफी तारीफें पा रही हैं. इसे लंबे वीकएंड का अच्छा फायदा मिल सकता है. हो सकता है कि फिल्म 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

No comments:
Post a Comment