लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक और लिस्ट जारी - Find Any Thing

RECENT

Monday, March 25, 2019

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक और लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक और लिस्ट जारी

release of another list of bharatiya janata party for lok sabha elections
ओडिशा के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा को बीजेपी से टिकट मिला लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनताबीजेपी की इस 8वीं लिस्ट पूरी तरह से ओडिशा के लिए है और इसमें 2 उम्मीवारों के नाम है| बीजेपी की इस लिस्ट के अनुसार सीआरपीएफ के पूर्व डीजी प्रकाश मिश्रा को ओडिशा के कटस से टिकट दिया गया है| इसके अलावा इस लिस्ट में एक और नाम हैं| एम.ए.के स्वाइन का जिन्हें कंधमाल से टिकट मिला है|
सीआरपीएफ के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा रविवार को ही बीजेपी में शामिल हुए थे और अब वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से कटक से उम्मीदवार हो गए हैं वह ओडिशा के डीजीपी भी रह चुके हैं|
इससे पहले रविवार को बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी की थी| जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह के बेटे का टिकट काटा गया है| रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह अभी राजनंदगांव से सांसद हैं| इसके अलावा पार्टी ने सांसद रमेश बैस टिकट काटा है रमेश बैस रायपुर से सांसद हैं| बीजेपी की इस लिस्ट के अनुसार अभिषेक सिंह की जगह राजनंदगांव से संतोष पांडे और रायपुर से रमेश बैस की जगह सुनील सोनी को टिकट दिया गया है|बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के मौजूदा सभी सांसदों का टिकट काटने की बात कही थी|

No comments:

Post a Comment

Pages