उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दी परिभाषा - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दी परिभाषा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दी परिभाषा

Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya gave the definition for the Lok Sabha elections in the state 2019
बीजेपी नेताओं के जिस तरह के बयान आ रहे हैं उससे लगता है कि शहरों के नाम बदलने के बाद अब पार्टियों के नाम बदलने की भी कवायद में जुट गए हैं| टर्म के बाद अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विरोधी दलों के नाम की एक नई परिभाषा दी है| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीसमाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल पर तंज कसते हुए एसपी को समाप्त पार्टी बीएसपी को बिल्कुल समाप्त पार्टी और आरएलडी को रोज़ लुढ़कता दल करार दिया और कहा कि इन पार्टियों का चरित्र सभी को मालूम है|
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा न एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और न ही बीएसपी की मुखिया मायावती खुद को गठबंधन में मजबूत कर पाए हैं वास्तविकता यह है कि गठबंधन कर दोनों ही कमज़ोर हो गए हैं|
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा जो व्यक्ति अपने पिता का न हुआ वह बुआ मायावती के साथ झूठा संबंध कैसे निभा सकता है| क्या आपको लगता है कि ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन चल पाएंगे| उन्होंने कहा वे अखिलेश और मायावती इस बात को लेकर चिंतित हैं| और जब उन्हें पता लगता है कि ऐसा नहीं हो पाएगा तो उनका मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ जाते हैं|


No comments:

Post a Comment

Pages