शादी पर अमेरिकी कानून लागू होने की वजह से जानिए किस पर पड़ेगा तलाक भारी - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

शादी पर अमेरिकी कानून लागू होने की वजह से जानिए किस पर पड़ेगा तलाक भारी

शादी पर अमेरिकी कानून लागू होने की वजह से जानिए किस पर पड़ेगा तलाक भारी.

(because of the enforcement of american law on marriage, know who will divorce on heavy)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच तलाक की खबरों को दोनों परिवारों ने खारिज कर दिया है. मैगज़ीन का दावा था कि निक और प्रियंका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और अब ये कपल अपनी राहें अलग अलग करना चाहता है. निक और प्रियंका ने अपनी शादी को अमेरिका में लाइसेंस्ड करवाया है. उनकी शादी पर अमेरिकी कानून लागू होता है और अगर वो एक दूसरे से तलाक लेते हैं तो अमेरिकी कानूनों के तहत उन्हें एक दूसरे के बीच अपनी संपत्ति का बंटवारा भी करना होगा. ऐसा माना जाता रहा है कि इस शादी में तलाक लेने पर आर्थिक नुकसान दोनों ही पार्टियों को उठाना पड़ सकता है क्योंकि निक जोनास की नेटवर्थ (170 करोड़) और प्रियंका की नेटवर्थ (200 करोड़) लगभग समान है. ऐसे में इस शादी को तोड़ना एक मंहगा फैसला होगा.


किसको होगा ज्यदा नुकसान:-
शादी से 3 महीने पहले अपनी शादी का लाइसेंस लेने वाले इस कपल को तलाक लेने पर आर्थिक झटका भी लग सकता है. अमेरिकी कानूनों के अनुसार, तलाक लेने की स्थिति में अधिक कमाई करने वाले पार्टनर को कम कमाई करने वाले या निर्भर पार्टनर को सहायता राशि देनी पड़ती है. इस राशि को अदालत द्वारा तय किया जाता है और कई बातों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें दोनों पार्टनर की कमाई के साथ साथ शादी की अवधि और पार्टनरों पर कर्ज़े की रकम का भी ध्यान रखा जाता है. लेकिन कॉन्ट्रैक्ट हो या न हो, इन दोनों ही सिलेब्स में तलाक अभी दूर की कौड़ी नज़र आ रही है. दोनों ही परिवारों ने तलाक की किसी भी खबर से इंकार किया है.

No comments:

Post a Comment

Pages