ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्में छोड़कर करेंगी ये काम.
(aishwarya rai bachchan will leave the movies these days)ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों किसी फिल्म को लेकर चर्चा में तो नहीं हैं लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर बड़ी खबर आ रही है. ऐश्वर्या राय फिल्में छोड़कर अब कुछ और करने की इच्छुक हैं. वे कुछ ऐसा करने जा रही हैं जो कंगना रनौत पहले ही कर चुकी हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि 'मैं एक दिन किसी फिल्म का निर्देशन करना चाहती हूं. हालांकि मैंने इस पर काम करने के लिए कभी टाइम और एनर्जी नहीं लगाई है. अब, मुझे इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए. मेरे सहयोगियों ने हमेशा मुझसे पूछते हैं कि आप निर्माण या निर्देशन की तरफ रुख क्यों नहीं करती हैं? अपनी खुद की एक फिल्म क्यों नहीं बनाती. बात करें फिल्मों की तो काफी समय से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं. ये फिल्म मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी की बायोपिक होगी. बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या के साथ-साथ अभिषेक को भी एप्रोच किया गया है.

No comments:
Post a Comment