दिल्ली महिला उत्सव मे सपना चौधरी के सॉन्ग तेरी आख्या का यो काजल आईपीएस बेनिता और महिला पुलिस ने मचाया धमाल
yogi kaajal ips benita of song terei of sapna chaudhary in the women's festival in delhi and women's police chief macha dhhamalसपना चौधरी हरियाणवी ही नहीं भोजपुरी पंजाबी और बॉलीवुड में भी अपने गाने और डांस से धमाल मचा चुकी हैं| जब कभी भी सपना चौधरी का मशहूर सॉन्ग तेरी आख्या का यो काजल सॉन्ग बजता है तो वहां मौजूद लोग नाचने के लिए मजबूर हो उठते हैं| कुछ ऐसा ही दिल्ली के महिला पुलिस के कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला 30 मार्च शनिवार को दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में एक अलग ही नजारा देखने लायक था|
ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत आयोजित सुनो सहेली कार्यक्रम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने स्टेज पर जाकर सपना चौधरी के गाने पर खूब डांस किया|सपना चौधरी का मशहूर सॉन्ग तेरी आख्या का यो काजल काफी प्रचलित है| कार्यक्रम के वक्त यह गाना बजते ही वहां पर मौजूद एक-दो महिला पुलिसकर्मियों ने डांस करना शुरू किया| फिर धीरे-धीरे और भी महिला पुलिस स्टेज पर पहुंच गई और जमकर नाचने लगी| तभी किसी महिला पुलिसकर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी जेकर का हाथ पकड़कर डांस किया आईपीएस के साथ साथ दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने इसी गाने पर जमकर डांस किया|

No comments:
Post a Comment