पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट - Find Any Thing

RECENT

Sunday, April 07, 2019

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट.

(decrease in petrol and diesel prices, know what is today's rate)
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम इस साल अपनी चरम सीमा पर हैं, जिसका असर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। रविवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, शनिवार को डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.85 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल की कीमतों में हुई कटौती:-
देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता , मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.85, 74.87, 78.42, और 75.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे, जिसके बाद आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

महानगर पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 72.85 6
कोलकाता 74.87 6
मुंबई 78.42 6
चेन्नई 75.61 6
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश में डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा था। आज कई दिनों बाद डीजल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती देखने को मिली हैं, जिसके बाद देश की राजधानी में में 66.11 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages