श‍िल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने फिल्म धड़कन का बताया रियल क्लाइमेक्स - Find Any Thing

RECENT

Sunday, April 07, 2019

श‍िल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने फिल्म धड़कन का बताया रियल क्लाइमेक्स

श‍िल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने फिल्म धड़कन का बताया रियल क्लाइमेक्स

shilpa shetty and sunil shetty told dhadkan of the film real climax

19 साल पहले साल 2000 में र‍िलीज हुई फिल्म धड़कन आज भी फैंस की फेवरेट ल‍िस्ट में शामिल है| फिल्म में देव और अंजल‍ि की प्रेम कहानी को द‍िखाया गया था इस रोल को पर्दे पर न‍िभाया था श‍िल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने फिल्म की सुपरह‍िट जोड़ी देव और अंजल‍ि श‍िल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी शन‍िवार रात र‍ियली शो सुपरडांसर में नजर आई दोनों ने फिल्म से जुड़े कई द‍िलचस्प किस्से फैंस को बताए र‍िएलिटी शो सुपरडांसर चैप्टर 3 में बतौर जज नजर आने वाली श‍िल्पा शेट्टी ने शो में सबसे पहले सुनील शेट्टी का स्वागत किया| इसके बाद शुरू हुई उस सुनहरे दौर की यादों को साझा करने का स‍िलस‍िला| श‍िल्पा ने बताया फिल्म धड़कन बनने के दौरान एक वक्त मुझे लगा था ये फिल्म अब बनने वाली नहीं है| इसकी वजहथी कि फिल्म को बनने में पांच साल लग गए|

श‍िल्पा शेट्टी ने बताया की फिल्म में अंजल‍ि के लिए मुझे देव के लिए सुनील शेट्टी और राम के रोल के लिए अक्षय कुमार को कास्ट किया गया|
डायरेक्टर धर्मेश चाहते थे कि फिल्म को तीन महीने में शूट करके खत्म करें लेकिन सुनील उस वक्त किसी दूसरी फिल्म में ब‍िजी थे| दोनों की डेट्स की वजह से फिल्म की शूट टलती रही आख‍िर में धर्मेश ने सुनील की जगह दूसरे एक्टर को ल‍िया उसके साथ शूट किया लेकिन जब एक्ट के वक्त धर्मेश को लगा वो नया एक्टर देव जैसी फील‍िंग नहीं ला रहा है तो फिर सुनील को कॉल किया ऐसा करते हुए पूरी फिल्म को शूट होने में 5 साल लग गए फिल्म बहुत बड़ी सफल रही सुनील शेट्टी को इसके लिए फ‍िल्मफेयर मिला श‍िल्पा ने कहा देखा जाए तो वो रोल जैसे सुनील शेट्टी के लिए ही ल‍िखा गया था|

No comments:

Post a Comment

Pages