आईपीएल 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मे ऋषभ पंत ने क्या बोला जिससे विवाद हो गया
ipl 10th match in delhi capitals and kolkata knight riders, what has rishabh pant spoken to disputeआईपीएल के मौजूदा सीजन का 10वां मैच अचानक विवादों की ओर बढ़ गया है| 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच फिरोज शाह कोटला ग्राउंड पर रोमांचक मैच देखने को मिला केकेआर ने उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 186 रनों का बड़ा टारगेट दिया लेकिन मुकाबला टाई हो गया| आखिरकार सुपर ओवर में दिल्ली ने बाजी मारी ऋषभ पंत का ये मुकाबला एक तरफ तो सुपर ओवर की वजह से सुर्खियों में रहा जिसमें वह विकेट के पीछे खड़े होकर बोले ये तो वैसे भी चौका है जिससे विवाद हो गया| उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई|
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में पंत को कहते हुए सुना जा रहा है ये तो वैसे भी चौका है पंत ऐसा तब कहते नजर आए जब मुकाबला चौथे ओवर में था और केकेआर के रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कर रहे थे|जबकि संदीप लामिछाने गेंदबाजी| तभी संदीप की अगली गेंद पर उथप्पा ने चौका जड़ दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये कहते हुए वीडियो शेयर किया जाने लगा कि मैच फिक्स था| हालांकि बीसीसीआई ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया उसने कहा कि ये सब गलत है| बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा पंत ने अपने इस वाक्य ये तो वैसे भी चौका है से पहले क्या कहा उसे किसी ने नहीं सुना दरअसल वो कप्तान श्रेयस अय्यर से ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ाने की बात कह रहे थे ताकि चौका बचाया जा सके

No comments:
Post a Comment