आईपीएल 2019 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 रनों से हराया
ipl 2019 royal challengers bangalore captain virat kohli defeats sunrisers hyderabad by 118 runs
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 12वें संस्करण के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 118 रनों से करारी हार मिली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने इसे आईपीएल में टीम की सबसे शर्मनाक हारों में से एक बताया है| हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वॉर्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी ने विराट की टीम की कमर तोड़ दी रनों के लिहाज से बेंगलरु की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है|
कोहली ने मैच के बाद कहा हमारे लिए यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक थी हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा|हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर बेंगलुरु को 19.5 ओवर में 113 रनों पर ढेर कर दिया| विराट कोहली ने कहा हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन से हमें सभी विभागों में मात दी उसने हैदराबाद ने दिखाया कि वह एक चैम्पियन टीम है| वह पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 2016 में हमें हराया था| इसका पूरा श्रेय वॉर्नर और बेयरस्टो की जोड़ी को जाता है|

No comments:
Post a Comment