जाने उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और जिले के नाम मे बदलाव की चर्चा - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

जाने उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और जिले के नाम मे बदलाव की चर्चा

जाने उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और जिले के नाम मे बदलाव की चर्चा

uttar pradesh government discusses change in name of another district
गौरतलब है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले साल फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया था| सरकार का यह कदम खासी चर्चा का विषय रहा था| इससे पहले यूपी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया था| अब उत्तर प्रदेश सरकार एक और जिले का नाम बदल सकती है| 
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सुलतानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है| 
राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुझसे मुलाकात कर एक पुस्तक सुलतानपुर इतिहास की झलक तथा ज्ञापन दिनांक 25-03-2019 प्रदत्त किया गया है| जिसमें उन्होंने सुलतानपुर को हेरिटेज सिटी में शामिल किये जाने तथा उसका नामांतरण कर प्राचीन नाम कुशभवनपुर किये जाने का अनुरोध किया है इलाहाबाद का नाम बदलने के यूपी सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी उन्होंने पत्र में कहा उक्त ज्ञापन के साथ प्रदत्त पुस्तक के पृष्ठ संख्या  4, 6, 16 एवं 202 की ओर विशेष रूप से ध्यानाकर्षण कराया गया है|

No comments:

Post a Comment

Pages