अमित शाह बोले इस बार अमेठी में राहुल गांधी की राह मुश्किल, आधी से ज्यादा सीटें जीतेगे हम - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

अमित शाह बोले इस बार अमेठी में राहुल गांधी की राह मुश्किल, आधी से ज्यादा सीटें जीतेगे हम

अमित शाह बोले इस बार अमेठी में राहुल गांधी की राह मुश्किल, आधी से ज्यादा सीटें जीतेगे हम .

(amit Shah says this time Rahul Gandhi's path to Amethi will be difficult, we will win more than half of the seats)
अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव, पाकिस्‍तान, पुलवामा, बालाकोट, विकास और राजनीति पर खुलकर बात की. 

शाह ने कहा कि अमेठी में इस बार राहुल गांधी के लिए राह मुश्किल होगी. शाह ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल से ज्यादा दौरे किये हैं, इस बार अमेठी से राहुल का जीतना मुश्किल है.
अमित शाह ने कहा कि पिछले चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस एक लाख वोटों के अंतर से जीती थी. लेकिन अगर उससे पहले के चुनाव पर नजर डालें तो उसमें कांग्रेस को 4 लाख से ज्‍यादा वोटों से जीत मिली थी. वहां पर कांग्रेस का जनाधार घट रहा है और बीजेपी का जनाधार बढ़ रहा है. इस बार राहुल गांधी का जीतना मुश्किल है. प्रियंका गांधी पर अमित शाह ने कहा कि वे 12 साल से राजनीति में हैं. हर चुनाव में वे प्रचार करती हैं. इस बार उनके चुनाव प्रचार का 13वां साल है और इस बार आप खुद देख लेना कि उनके चुनाव प्रचार से क्‍या फर्क पड़ता है. शिवपाल यादव पर उन्‍होंने कहा कि वे अपनी पार्टी की राजनीति कर रहे हैं. उनका बीजेपी से कुछ लेना देना नहीं है. इस उम्र में उनके भतीजे से उन्‍हें पार्टी से बाहर कर दिया है.

चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि अभी प्रथम चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है. मैंने पूरे देश की जनता का मूड देखा है. देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है, और उन्ही को दोबारा साता में देखना चाहती है.
कांग्रेस की न्‍यूनतम आय की स्‍कीम पर अमित शाह ने कहा कि देश में स्‍कीम बहुत आईं लेकिन उन्‍हें अमल में लाना बड़ी बात है. नेहरु और इंद्रा जी समेत कांग्रेस की पांच पीढ़ियां स्‍कीम ही लाती रही है. लेकिन उन्‍हें अमल में कभी नहीं ला पाईं. ये योजना कांग्रेस आज क्‍यों ला रही है. अब तक क्‍यों नहीं लाए. एयर स्‍ट्राइक के बाद कांग्रेस चिंता में पड़ गई है. इसलिए इस तरह की योजनाएं लाईं जा रही हैं. अभी आप देखते जाईए, आगे भी ऐसी योजनाएं कांग्रेस लेकर आएगी. शाह ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में देख रही है. हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे. आज हम 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. हमारी अर्थव्यवस्था में नकदी की आवश्यकता कम हो गई है क्‍योंकि डिजिटल लेनदेन बढ़ गए हैं. विकास के लिए डिजिटल लेनदेन बढ़ना जरुरी है.

No comments:

Post a Comment

Pages