टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की अफेयर से जुड़ी खबरों का खुलासा - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की अफेयर से जुड़ी खबरों का खुलासा

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की अफेयर से जुड़ी खबरों का खुलासा

tiger shroff and directions disclose reports related to patni's affair
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का अफेयर चर्चा में बना हुआ है हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है| वे एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते हैं| रविवार रात टाइगर-दिशा को डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों में कैद हो गए| दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं| दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ की फैमिली के साथ डे-आउट पर कई बार देखा गया है|इससे मालूम पड़ता है कि दिशा पाटनी संग टाइगर का रिश्ता फैमिली को कुबूल है पिछले दिनों टाइगर की मां और बहन संग दिशा की बॉन्डिंग देखने को मिली थी|
मीडिया में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की शादी से जुड़ी खबरें छाई रहती हैं लेकिन दोनों ने ऐसी चर्चाओं को महज अफवाह ही करार दिया है| 
हाल ही में जैकी श्रॉफ ने बेटे टाइगर के दिशा संग अफेयर पर बयान दिया है| बकौल जैकी मैं इससे डील नहीं करता मैं खाली ढील दे देता हूं टाइगर ने अपनी जिंदगी के 25 साल बिना किसी गर्लफ्रेंड के बिताए हैं अभी एक है तो उसको रहने दो ना उसे एक गर्लफ्रेंड मिली है| इसके बारे में जानकर मैं काफी खुश हूं| बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 2018 में आई फिल्म बागी-2 में साथ दिखे थे ये दोनों की साथ में पहली फिल्म थी टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 है| इसमें टाइगर के अपोजिट अनन्या पांडे और तारा सुतारिया होंगे वहीं दिशा पाटनी की अगली फिल्म भारत है|

No comments:

Post a Comment

Pages