रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया क्यों - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया क्यों

रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया क्यों

lpg cylinder rises to rs 706.50 per cylinder

विमान ईंधन एटीएफ के भाव में सोमवार को एक प्रतिशत की वृद्धि की गई वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है| सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 प्रतिशत या 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है| नयी दर बढ़कर 63,472.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है| इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 प्रतिशत या 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था| इसी के साथ ही बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। यह एक माह के अंतर पर एलपीजी की दर में दूसरी वृद्धि है| माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी से पहले से नकदी संकट झेल रही विमानन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages