निर्मला सीतारमन बोली एयरस्ट्राइक का चुनाव से कोई संबंध नहीं, सबसे पहले है देश की सुरक्षा - Find Any Thing

RECENT

Monday, April 01, 2019

निर्मला सीतारमन बोली एयरस्ट्राइक का चुनाव से कोई संबंध नहीं, सबसे पहले है देश की सुरक्षा

निर्मला सीतारमन बोली एयरस्ट्राइक का चुनाव से कोई संबंध नहीं, सबसे पहले है देश की सुरक्षा.

(nirmala seitaraman bid is not concerned with the choice of air strikes, the security of the country is first)
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि सबसे पहले देश है. उन्होंने कहा कि बालाकोट की एयरस्ट्राइक और लोकसभा चुनाव का कोई संबंध नहीं है. हालांकि, बेहतर फैसला लेने का श्रेय बीजेपी को ज़रूर जाता है. सीतारमन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए शरणस्थली बन चुका है.

रक्षामंत्री ने कहा, "हम यह बात बिना किसी डर के कह रहे हैं कि एक पड़ोसी है जो कि आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. बजाय 'सीमापार' जैसे शब्दों का प्रयोग करने के हम उसका नाम ले रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादी कैंप चलते हैं और हम उन्हें वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने में जुटे हैं. 

सीतारमन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हर महीने 6 हज़ार देने का वादा करना और बीजेपी द्वारा हर साल 6 हज़ार देने का वादा करना राफेल सौदे के रेट जैसा ही है. उन्होंने कहा कि पहली बार हमें भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली है और राहुल गांधी पीएम मोदी को चोर कहने पर लगे हुए है. राहुल गांधी द्वारा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि वह पहले से ही सांसद थे अगर उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में काम किया होता तो उन्हें दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की क्या जरूरत थी. पीएम मोदी के दो जगहों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच तुलना करना ठीक नहीं है क्योंकि जब पीएम मोदी ने चुनाव लड़ा था उस वक्त यह कहा जा रहा था कि पीएम मोदी को देश में और कहीं स्वीकार नहीं किया जाएगा जिसे पीएम मोदी ने गलत सिद्ध कर दिया.

No comments:

Post a Comment

Pages