विश्व पर्यावरण दिवस 2020 - Find Any Thing

RECENT

Friday, June 05, 2020

विश्व पर्यावरण दिवस 2020

" विश्व पर्यावरण दिवस "
(WORLD ENVIRONMENT DAY)

विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। यह बात चिंताजनक ही नहीं, शर्मनाक भी है।

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।इसी कारण प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा|

आज कोरोना और लॉकडाउन के वजह से जहां देश-दुनिया परेशान है वहीं, वर्ष 2019 तक पर्यावरण को लेकर गंभीरता से चिंतित भारत को थोड़ी राहत जरूर मिली है| दो महीने से अधिक चले लॉकडाउन के कारण कारखाने, रास्तों पर दौड़ती गाड़ियां, बहती नदियां व सागर थोड़े स्वच्छ हुए हैं| देशभर के विभिन्न स्थानों से खबर आयी कि आसपास के इलाकों के पर्वत शृंखला देखने को मिली| 


ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि लॉकडाउन के बाद भी यही स्थिति बनी रहेगी या वापस हमारा पर्यावरण हो जायेगा दूषित? विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात खबर आपसे अपिल करता है कि अपने आसपास पौधे लगाएं और जल, जंगल और जीवन का स्वच्छ बनाएं| हमारा वातावरण तब ही स्वच्छ रह सकता है जब पर्यावरण के साथ तालमेल बिठा कर हम विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाये|


लेखक ~ शुभम सिंह

1 comment:

  1. Crypto gamers, nevertheless, can instead claim a 350% up to as} $2,500 welcome bonus, which has the identical wagering necessities. Wild Casino then offers common gamers a slew of frequent promos, and these embrace a 10% weekly rebate, a reload bonus every Tuesday, nicely as|in addition to} a 50% match bonus every Wednesday. With over 250 casino video games, MyBookie also outdoes Bovada phrases of|in relation to} complete recreation selection. Quality is high, too, with the action provided by 카지노사이트 big-name iGaming developers like BetSoft.

    ReplyDelete

Pages