रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर कई खबरें - Find Any Thing

RECENT

Saturday, October 06, 2018

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर कई खबरें

भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
                                             
जिनमें उनके वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर शादी की तारीख को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
हाल ही में यह भी सामने आया था कि शादी को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, रणवीर और दीपिका दोनों ने ही इसे लेकर मीडिया के सामने कभी कुछ नहीं कहा। खबर आ रही है कि अब रणवीर ने पहली बार दीपिका से शादी की बात पर रिऐक्शन दिया है।
दरअसल एक इवेंट के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो मस्तमौला अंदाज के लिए फेमस इस ऐक्टर ने ऐसा जवाब दिया कि सब हंसने लगे। रणवीर सिंह ने कहा कि शादी की बात को लेकर लोग कुछ ज्यादा की उत्सुक हैं। उन्हें खुद खबरों से ही शादी की तैयारी के बारे में पता चलता है।
ऐक्टर ने फनी अंदाज को जारी रखते हुए कहा कि यह भी उन्हें दूसरों से ही पता चला कि उन्होंने शेरवानी भी डिसाइड कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि कहा कि अगर वह शादी करेंगे तो इस बारे में मीडिया को सबसे पहले बताएंगे और इस बारे में छिपाएंगे नहीं। बता दें कि, रणवीर ने जब ये सारी बातें कहीं तब दीपिका पादुकोण उनके बगल में ही मौजूद थीं।

No comments:

Post a Comment

Pages