रिलायंस जियो की सर्विसेज चालू होने के 25 महीनों के अंदर सब्सक्राइबर्स की संख्या 25.23 करोड़ के पार हो गई है | ये आंकड़े 30 सितंबर 2018 तक के हैं। रिलायंस जियो ने यूजर्स को जोड़ने की रफ्तार बढ़ा दी है।
जियो ने सितंबर 2018 तिमाही के दौरान 3.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं, जबकि इससे पिछले तिमाही में कंपनी ने 2.87 करोड़ सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। रिलायंस जियो की कमर्शियल सर्विसेज लॉन्च होने के बाद से यह किसी भी तिमाही में जोड़े जाने वाले सबसे ज्यादा ग्राहक हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बोले कि, 'हमेशा सर्वोच्च गुणवत्ता और सबसे किफायती दामों में सबको, सबसे और सब जगह जोड़ने के इरादों से जियो को लाया गया।और हम अपने मिशन की तरफ बढ़ रहे हैं।'कंपनी ने बताया कि जियो डेटा की खपत में भी जबरदस्त तेजी आयी है। दूसरी तिमाही में जियो यूजर्स ने कुल 771 करोड़ जीबी डेटा की खपत की। औसतन मासिक डेटा खपत 11 जीबी प्रति ग्राहक रही। इसी तरह जियो यूजर्स ने हर महीने औसतन 761 मिनट बातचीत की। कंपनी का दावा है कि इस तिमाही में जियो के यूजर्स ने हर महीने औसतन 17.5 घंटे विडियो देखा, जो उसके प्रतिद्वंद्वियो के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

No comments:
Post a Comment