वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में एक विकेट खोया, अश्विन को मिली सफलता - Find Any Thing

RECENT

Saturday, October 06, 2018

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में एक विकेट खोया, अश्विन को मिली सफलता

राजकोट टेस्ट में भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं।
                                                     

कीरेन पावेल (22) और होप (0) क्रीज पर हैं। इससे पहले भारत के 649 के जवाब वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई।
इस तरह टीम इंडिया ने 468 रनों की बढ़त के साथ मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को पहला झटका कप्तान क्रैथ ब्रैथवेट (10) के रूप में लगा। उन्हें अश्विन ने पृथ्वी शॉ के हाथों झिलवाया।
इससे पहले शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन भारत ने नौ विकेट पर 649 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। पृथ्वी शॉ, कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाए।
विराट ने अपना 24वां शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 94 रन बनाए थे।

No comments:

Post a Comment

Pages