25 हजार के इनामी शातिर बदमाश आफताब पुलिस की गोली से घायल - Find Any Thing

RECENT

Thursday, November 15, 2018

25 हजार के इनामी शातिर बदमाश आफताब पुलिस की गोली से घायल

बदमाश ने पुलिस पर पिस्टल से दो फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

लूट व चोरी के कई मुकदमों में वांछित जाजमऊ निवासी आफताब को चकेरी पुलिस ने बुधवार रात सनिगवां से गिरफ्तार किया था। गुरुवार सुबह आफताब ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। जिस पर चकेरी थाने के दारोगा जगदीश सैनी, मंसूर अहमद व सिपाही उसे जीप से अस्पताल लेकर जा रहे थे। जीटी रोड पर त्रिमूर्ति मंदिर चौराहे के पास पहुंचे थे कि आगे वाहन होने से जीप की रफ्तार कुछ धीमी हो गर्ई। आफताब ने मौका देख दारोगा जगदीश की पिस्टल निकाल ली और जीप से कूदकर भाग निकला। उसके इस दुस्साहस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाया तो उसने दो फायर कर दिए।
पुलिस के जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और पिस्टल व दो खोखे कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन की। इंस्पेक्टर चकेरी अजय सेठ ने बताया कि आफताब पर चकेरी, रेलबाजार व गोविंदनगर में लूट, चोरी व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages