भारत को ईरान से मिलने वाले कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध से मिलेगी छूट - Find Any Thing

RECENT

Friday, November 02, 2018

भारत को ईरान से मिलने वाले कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध से मिलेगी छूट

भारत को ईरान से मिलने वाले कच्चे तेल पर छा रहा संकट काम होता दिखाई दे रहा है। भारत बिना किसी प्रतिबंध के ईरान से तेल आयात करने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ समझौता होने के करीब पहुंच गया है। 


भारत को पहले से तय आयात में कटौती करने और एस्क्रौ पेमेंट सिस्टम अपनाने पर सहमति जतानी पड़ी है।ईरान से तेल खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंध सोमवार से शुरू हो रहे हैं। भारत को अमेरिका से मिलने वाली छूट पर अभी तक फाइनल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी घोषणा 5 नवंबर को प्रतिबंध शुरू होने से ठीक पहले की जा सकती है।चीन के बाद भारत ईरान के लिए दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है, लेकिन अब भारत ने ईरान से अपनी खरीद में करीब 7 मिलियन टन की कटौती करने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रखा है। यह भारत को ईरान से होने वाली तेल सप्लाई में करीब एक तिहाई कटौती है।
अमेरिका भारतीय प्रस्ताव से संतुष्ट है और उसने तेल खरीद के लिए सशर्त छूट देने पर सहमति जता दी है। अमेरिका चाहता है कि भारत की तरफ से ईरान को भुगतान एक एस्क्रौ अकाउंट में किया जाएगा, जिसका उपयोग ईरान भारत से कोई भी वस्तु खरीदने के लिए कर सकता है।
एस्क्रौ अकाउंट एक ऐसा खाता होता है, जिसमें किसी भी परियोजना का भुगतान खास मद में इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित करते हुए रख दिया जाता है। एस्क्रौ अकाउंट की शर्त के जरिए अमेरिका तेल भुगतान से मिलने वाले पैसे को ईरान तक पहुंचने से रोकना चाहता है, जिससे ईरानी अर्थव्यवस्था को तेल बिक्री का कोई खास लाभ नहीं मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages