इस योगासन को कर जल्द पाए बढ़ते वजन से छुटकारा .
दुनिया भर में लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, जिसके कारण वे कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बढ़ते वजन या मोटापे का सबसे बड़ा कारण है शारीरीक तौर पर शिथिलता। हम अपनी दिनचर्या में अगर व्यायाम, आउट डोर गेम, रनिंग या योग में से कोई भी एक चीज शामिल कर लें तो मोटापे की परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। अपने दिनचर्या में योग को शामिल करे.
1. चलायमान अर्ध हलासन:-
इसमें आप सीधे लेट जाएंगे, अपने दोनों पैरों को सांस भरते हुए धीरे-धीरे घुटने से मोड़ कर 90 डिग्री पर लेकर आएं, वापस धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए 30 डिग्री पर लेकर आएं। इसी क्रम को आपको 15 से 20 बार दोहराना है। दोनों पैरों को एक साथ सांस भरते हुए 90 डिग्री तक लाएं, वापस धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए 30 डिग्री तक लाएं।
2. एक पाद चक्रीय आसन:-
मोटापा कम करने के लिए दूसरा आसन है एक पाद चक्रीय आसन। इसमें आपको एक पैर को सांस भरते हुए गोल-गोल जितना हो सके उतना बड़ा ज़ीरो बनाना है, 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़, एक पैर को गोल-गोल घुमाना है। इसी क्रम को दोहराएं। दूसरे पैर से 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़, जितना हो सके उतना बड़ा ज़ीरो बनाएं।जितना हो सके उतना ही करे जयदा करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है.
3. द्वीय पाद चक्रीय आसन:-
आसनों के क्रम में तीसरा आसन द्वीय-पाद चक्रीय आसन है। इसमें आप दोनों पैरों को एक साथ मिलाकर सांस भरते हुए ऊपर की तरफ लाएं। जितना हो सके उतना बड़ा गोला बनाएं, सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़ दोहराएं।
4. विपरीत चलायमान अर्ध हलासन:-
मोटापा कम करने के लिए चौथा आसन है विपरीत चलायमान अर्ध हलासन। इसमें दोनों पैरों को एक साथ 90 डिग्री पर लेकर आएं, दोनों हाथों को सर के पीछे लाएं, फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए, हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें, सांस भरते हुए वापस आएं, इस क्रम को 10 से 15 बार दोहराएंं।
5. चलायमान नौकासन:-
मोटापा कम करने के लिए पांचवां आसन चलायमान नौकासन है, इसमें दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं, दोनों हाथों को कमर से थोड़ा पीछे रखें, दोनों पैरों को 45 डिग्री पर लाकर रोक दें, उसके बाद सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ कर छाती के पास लाएं, सांस भरते हुए धीरे-धीरे वापस सीधा करें। ध्यान रखें आपके दोनों पैर ज़मीन पर न लगें, इस क्रम को आपको 15 से 20 बार दोहराना है।
अपने दिनचर्या में योग को शामिल करे.योग करके भी आप अपना वजन कुछ हद तक कम कर सकते है

No comments:
Post a Comment