जानिए दीपिका और प्रियंका में किसका था बेहतर मेहंदी लुक - Find Any Thing

RECENT

Monday, December 03, 2018

जानिए दीपिका और प्रियंका में किसका था बेहतर मेहंदी लुक

बॉलिवुड की टॉप अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही 15 दिन के अंतराल में शादी के बंधन में बंध गईं। 

दीपिका और रणवीर की मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की सभी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन प्रियंका की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन मेहंदी और संगीत की तस्वीरें देखने के बाद जाहिर सी बात दोनों के लुक्स को लेकर तुलना शुरू हो गई है।
अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान दीपिका पादुकोण एकदम रॉयल अंदाज में नजर आयीं। दीपिका ने पाउडर पिंक कलर का हेवी वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था और साथ में बड़ी-बड़ी ईयररिंग्स और रानी हार।
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका ने अपनी मेहंदी की रस्म के लिए येलो बेस वाला मल्टी कलर का लहंगा चुना जिसे मशहूर डिजाइन जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया था।
इस मल्टीकलर लहंगे के साथ मांगटीका, हेवी नेकलेस और बालों में गजरे के साथ प्रियंका का लुक बेहद ब्राइट और कलरफुल लग रहा था। प्रियंका के चेहरे की खुशी इस तस्वीर में साफ झलक रही थी।
दीपिका के इस मेहंदी लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

No comments:

Post a Comment

Pages