राहुल गाँधी बोले देश के हर किसान का कर्ज माफ करे मोदी - Find Any Thing

RECENT

Tuesday, December 18, 2018

राहुल गाँधी बोले देश के हर किसान का कर्ज माफ करे मोदी

राहुल गाँधी बोले देश के हर किसान का कर्ज माफ करे मोदी.
राहुल गांधी ने कहा मोदी पर दबाव डालकर देश के हर किसान का कर्ज माफ करवाएंगे। उन्होंने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘देखा आप लोगों ने? काम शुरू हो गया है। हमने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नई सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदी जी के पास साढ़े चार साल थे। वे साढ़े चार साल एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया|
मोदीजी दो हिंदुस्तान बनाते हैं। एक हिंदुस्तान 20 लोगों का और एक गरीब लोगों का। हम गरीबों से कहना चाहेंगे कि यह पैसा आपका है। आप देश को खाना देता हो। हम आपकी आ‌वाज नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। मोदीजी ने अमीरों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। अनिल अंबानी का उन्होंने 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर मोदीजी कर्ज माफ नहीं कराएंगे तो हम कराएंगे। इसका तो सवाल ही नहीं उठता कि हम सरकार में आने के बाद लोगों का पैसा नहीं माफ करेंगे। हिंदुस्तान की जनता से चोरी की जा रही है। देश के दुकानदारों से चोरी की गई है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम था। इसका मकसद था गरीबो का पैसा छीनना.
दो राज्यों में किसानों का कर्ज माफ हुआ
मध्यप्रदेश :-कमलनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए। काम संभालते ही कमलनाथ ने 34 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी।
छत्तीसगढ़ :- भूपेश बघेल ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने राज्य के 16.65 लाख किसानों का 6100 करोड़ रु. का कर्ज माफ करने का ऐलान किया.
राजस्थान :- राज्य में 47 लाख किसानों पर 94 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें 54 हजार करोड़ कॉमर्शियल बैंकों का है| कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है.

No comments:

Post a Comment

Pages