कांग्रेस ने पहली बार ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को बनाया राष्ट्रीय महासचिव, अप्सरा रेड्डी को दी बड़ी जिम्मेदारी
(For the first time Congress has created Transgender Apsara Reddy, the National General Secretary, Apsara Reddy, the big responsibility.)कांग्रेस ने ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. कांग्रेस ने रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. अप्सरा रेड्डी की पहचान एक तेज-तर्रार पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में होती है. वह कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और चाइल्ड रेप के कई हाई-प्रोफाइल मामलों को उठा चुकी हैं. वह बहुत पहले से राजनीति में आई थी. और बीजेपी में भी शामिल रह चुकी हैं, हालांकि एक महीने बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. रेड्डी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में स्वतंत्र विचारों वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है. इसके साथ ही वह एआईएडीएमके के साथ भी काम कर चुकी हैं. तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका दी थी. हालांकि जब पार्टी में टकराव शुरू हुआ तो उन्होंने एआईएडीएमके छोड़ दी.
अप्सरा रेड्डी राजनीति की दुनिया में नई नहीं हैं. होती है अप्सरा रेड्डी की पहचान एक तेज-तर्रार के रूप मेंकांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी और राहुल गांधी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस वास्तव में एक ऐसी पार्टी है, जिसने भारत का निर्माण किया. मुझे उनके नेतृत्व में देश भर में महिलाओं की सेवा करने में खुशी होगी.

No comments:
Post a Comment