गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने पर दो युवक गिरफ्तार - Find Any Thing

RECENT

Sunday, January 20, 2019

गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने पर दो युवक गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने पर दो युवक गिरफ्तार

(Two youth arrested for publishing provocative social media before Republic Day)
कासगंज में गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से शांति भंग करने की कोशिश में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को एसडीएम के यहां पेश करने के बाद जेल में डाल दिया गया है|
बीते वर्ष 26 जनवरी को हुई घटना से सबक लेकर इस बार पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं शहर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर तमाम मैसेज वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। अगर कुछ होता है तो पुलिस एक्शन ले सके| भड़काऊ पोस्ट करने पर पुलिस ने दो युवक विशाल ठाकुर और अनुकल्प चौहान को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर शांति भंग करने का आरोप लगा है|
फेसबुक पर शेयर की फोटो आरोपी विशाल ठाकुर ने फेसबुक पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वो पिस्तौल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उसने लिखा है कि फिर आ रहा हूं...जय श्री राम। एसडीएम सुनील कुमार सिंह और सीओ गवेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि देशभक्ति की आड़ में सद्भाव खराब के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और फोटो वायरल करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 
26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हिंसा भड़क गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। शहर में कई स्थानों पर आगजनी की वारदात हुईं थीं। 
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट:-
पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निरोधात्मक कार्रवाई कर अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने में जुटा है।  जिले में अब तक 265 लोगों के खिलाफ तीन लाख से पांच लाख तक के मुचलकों पर पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। वहीं 26 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है। वहीं गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए जोन में अलर्ट किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Pages