Priyanka Gandhi Vadra के चार्ज संभालते ही हुई नारों की बोछार, प्रियंका नहीं ये आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है - Find Any Thing

RECENT

Thursday, February 07, 2019

Priyanka Gandhi Vadra के चार्ज संभालते ही हुई नारों की बोछार, प्रियंका नहीं ये आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है

Priyanka Gandhi Vadra के चार्ज संभालते ही हुई नारों की बोछार, प्रियंका नहीं ये आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है.

(Priyanka Gandhi Vadra's charge was handled by the slogans of slogans, not Priyanka, this storm is the second Indira Gandhi)
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना पद संभाल लिया और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला और प्रियंका के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की.प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी दफ्तर छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी शाम करीब साढ़े चार बजे 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं. 
प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद', प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है', प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है' के नारे लगाने लगे.
प्रियंका गांधी बोली कि वह काफी खुश हैं. साथ ही उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी को देने के लिए अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी आभार जताया. बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ही कमरा आवंटित किया गया है. कांग्रेस इससे यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भले ही प्रियंका गांधी राहुल की बहन हों, मगर पद और कद में वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बराबर ही हैं. कांग्रेस ने सभी को अपना अपना काम सौप दिया है. इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया था.

No comments:

Post a Comment

Pages