भारत में 28 फरवरी को लॉन्च हो रहा है Redmi Note 7, जाने क्या है कीमत - Find Any Thing

RECENT

Thursday, February 14, 2019

भारत में 28 फरवरी को लॉन्च हो रहा है Redmi Note 7, जाने क्या है कीमत

भारत में 28 फरवरी को लॉन्च हो रहा है Redmi Note 7, जाने क्या है कीमत.

(Redmi Note 7 is launching in India on February 28, what is the price)
Redmi Note 7 के भारत में लॉन्च की अहम तारीख का खुलासा कर दिया है। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 7 को 28 फरवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi Note 7 को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।
Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस ट्वीट में #THUGLIFE हैशटैग इस्तेमाल किया है। शाओमी के प्रशंसक टिकट खरीदकर इस इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं।
रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। रेडमी नोट 7 के दो वेरिएंट लाए जाने के दावे किए गए- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जानकारी दिया गया कि कंपनी भविष्य में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भी लाएगी। भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 को रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में लाया जाएगा।


Redmi Note 7 की कीमत:- 
भारत में Redmi Note 7 कीमत चीनी दाम लगभग 10,300 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है।
Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन:- 
इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में भी यह फोन इन्हीं हार्डवेयर के साथ आएगा। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे भी है|

No comments:

Post a Comment

Pages