9 करोड़ से ज्यादा में बिका ये एक कबूतर जानिए क्या है इसमें खास
9 करोड़ का है ये कबूतर नाम है कबूतरों का लुईस हैमिल्टन कबूतर बहुत ही आम पक्षी है| आस-पास सड़कों पेड़ों और बगीचों में हज़ारों कबूतर रोज़ाना दिख ही जाते हैं लेकिन आपको मालूम है| एक ऐसा कबूतर भी है जो आम नही बेहद खास है और इस खास कबूतर की कीमत है 9.7 करोड़ इस कबूतर को चाइना के एक शख्स ने 1.4 मिलियन डॉलर यानी 9.7 करोड़ में खरीदा है|
इस कबूतर का नाम है अरमांडो यह बेल्जियम का कबूतर है जो लंबी रेस के लिए जाना जाता है अरमांडो एकलौता लॉन्ग-डिसटेंस रेसिंग पीज़न है जो कबूतरों का लुईस हैमिल्टन के नाम से मशहूर है|
इसी वजह से नीलामी में यह कबूतर सबसे महंगा बिका और दुनिया का सबसे महंगा पक्षी बना ये कबूतर अभी 5 साल का है और रिटायरमेंट के करीब है, बावजूद इसके इसे चीन के एक शख्स ने 1.4 मिलियन में खरीदा हालांकि कबूतरों की इस नीलामी में अरमांडो ही नहीं बल्कि कुल 178 कबूतर बेचे गए इसमें अरमांडो के 7 बच्चे भी शामिल थे|
No comments:
Post a Comment