मेनका गांधी इस बार पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं - Find Any Thing

RECENT

Saturday, April 06, 2019

मेनका गांधी इस बार पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं

मेनका गांधी इस बार पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं

maneka gandhi is currently contesting from sultanpur instead of pilibhit
भारतीय जनता पार्टी की नेता मेनका गांधी इस बार पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं| मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार सांसद रही हैं और 2009 में आंवला लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं| इस मुश्किल सीट पर इस बार वे और कार्यकर्ता मिलकर एक बार फिर से मेहनत कर रहे हैं| मेनका गांधी ने अपनी जीत का भरोसा दिया लेकिन इसका कितना अंतर होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा मेनका गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एसपी और बहुजन समाज पार्टी बीएसपी के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार से मुझे कोई खतरा नहीं है और मैं चुनाव जीत रही हूं मायावती की पार्टी के बारे में हम सब जानते हैं| वो पैसे लेकर टिकट बेचती हैं ये बात कई साल से हम जानते हैं| इस बार सुल्तानपुर में 15 करोड़ में टिकट बेचा गया है| मेनका गांधी ने कहा कि मायावती टिकट बेचती हैं| और ये एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा क्योंकि पैसे से टिकट खरीदकर कैसे कैसे लोग जीतकर आते हैं|
प्रियंका गांधी पर एक सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने कहा उनका चुनाव में कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि उनके पास कार्यकर्ता नहीं हैं| 
चुनाव दर चुनाव कार्यकर्ता कम होते जा रहे हैं दूसरी तरफ उनके पास कोई मुद्दा नहीं है| इसलिए उनका कोई प्रभाव नहीं होगा राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दो सीटों से या उससे भी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकता है| मैं सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हूं इसका असर अमेठी और रायबेरली में होगा अभी मैं खुद सुल्तानपुर में अपने चुनाव में व्यस्त हूं पार्टी ने अभी मुझे अमेठी और रायबरेली में प्रचार के लिए कहा नहीं है| कहेगी तो प्रचार करूंगी इस बार मेनका गांधी और वरुण गांधी के आग्रह पर बीजेपी ने दोनों की लोकसभा सीटों की अदलाबदली की है| मेनका गांधी को सुल्तानपुर से और वरुण गांधी को पीलीभीत से पार्टी ने टिकट दिया है| वरुण गांधी ने 2014 में सुल्तानपुर से 2 लाख 28 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीता था इस बार मेनका गांधी के करीबी नेताओं का दावा है कि सुल्तानपुर से मेनका गांधी इस बार 4 लाख वोटों से चुनाव जीतने जा रही हैं|

No comments:

Post a Comment

Pages